सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं व गलन की वजह से प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतर इलाकों में पारा तो बढा गलन बरकरार रही। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। कहीं कहीं दिन में गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत तो दी मगर सर्द हवाओं की वजह से गलन बरकरार रही। इस दिन शाहजहांपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी बरकरार रखते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक अभी इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार निचले क्षोभमंडल में प्रचलित मंद लेकिन सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं, नमी की प्रचुरता व काफी ऊंचाई तक विस्तृत निम्न वायुमंडलीय स्थिरता के संयक्त प्रभाव से पड़ रहे घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहने के कारण दिन में विकिरणीय ऊष्मन में आई कमी के कारण, अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहा।
लखनऊ में बुधवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, दिन में गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत दी मगर सर्द हवाओं की वजह से गलन बरकरार रही। मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी बरकरार रखते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक अभी इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार निचले क्षोभमंडल में प्रचलित मंद लेकिन सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं, नमी की प्रचुरता व काफी ऊंचाई तक विस्तृत निम्न वायुमंडलीय स्थिरता के संयक्त प्रभाव से पड़ रहे घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहने के कारण दिन में विकिरणीय ऊष्मन में आई कमी के कारण, अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहा। जिससे प्रदेश भर में जारी शीत दिवस (कोल्ड डे) से अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति 26 जनवरी तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर स्थिति में बिना किसी विशेष बदलाव के मामूली सुधार होने के आसार हैं।
जिससे प्रदेश भर में जारी शीत दिवस (कोल्ड डे) से अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति 26 जनवरी तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।उन्होंने कहा कि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर स्थिति में बिना किसी विशेष बदलाव के मामूली सुधार होने के आसार हैं।
बुधवार को प्रदेश के सीतापुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया आदि इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) से अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति रही।
इन इलाकों में रहा 5 डिग्री से कम तापमान
बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गोरखपुर, नजीबाबाद व शाहजहांपुर में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया।
प्रदेश के इन इलाकों में है शीत दिवस का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरूवार के लिए बहराइच, लखीमपुर खीरी, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व आसपास के इलाकों में घना कुहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।