फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदला प्रदेश का मौसम, दक्षिणी और पश्चिमी के इन 30 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार, अलर्ट जारी

Thu, 20 Mar 2025 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

 
विज्ञापन
प्रदेश मे हो सकती है अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में बदले मौसम के बीच बृहस्पतिवार को दक्षिणी-पूर्वी इलाके सोनभद्र, प्रयागराज आदि में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, लखनऊ, बाराबंकी समेत 30 जिलों में बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणी-पूर्वी यूपी और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में गरज चमक संग बारिश और हवा के झोंकों का दौर 22 मार्च तक जारी रहने वाला है। 23 मार्च से बारिश के थमने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी व वज्रपात की चेतावनी

रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन


इन जिलों में 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, उन्नाव व आसपास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें