फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: होली पर गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघा, कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार

Tue, 11 Mar 2025 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में 14 और 15 मार्च को बूंदाबांदी का सिलसिला आगरा और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। वहीं 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत कानपुर में भी बादलों संग बूदाबादी के संकेत हैं।
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दिन में धूप की तपिश लोगों को असहज करने लगी है। आलम यह है कि दक्षिण के कई जिलों में पारा 35 डिग्री को पार चुका है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिन यूपी का मौसम प्रभावित रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई और उत्तरी पश्चिमी यूपी के इलाकों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। 

कई जिलों में दिन व रात के पारे में आया उछाल

मंगलवार को दक्षिणी यूपी के कई जिलों के पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं लगभग 18 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पछुआ

मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों व आगरा बुंदेलखंड आदि हिस्सों में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें