फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: कोहरे व हवा संग लौटी ठंड, दो दिन प्रदेश में बारिश के आसार; पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 29 Jan 2023 12:49 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोटर्र, लखनऊ

सार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार 29 जनवरी से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी होने से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा फिर से सक्रिय हो गई है। इसके कारण 27 जनवरी से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इसका ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दिख रहा है। हालांकि लखनऊ समेत अन्य इलाकों में भी पारे में उल्लेखनीय बदलाव आया है। शनिवार की सुबह से ही पारे में गिरावट दर्ज की गई। 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रहा।

विज्ञापन

जबकि बीते कुछ समय से रात और दिन का पारा सामान्य से अधिक या बराबर ही दर्ज। ये ठंड अस्थायी है, बल्कि मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार 29 जनवरी से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी होने से राहत मिलेगी। पूर्वी इलाके में रहात 30 जनवरी से मिल सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रात ठंडी है पर दिन में राहत मिल रही है। 29 और 30 को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। गरज चमक पूरे प्रदेश में रहेगी, जबकि ओलावृष्टि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें