फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: फरवरी की शुरुआत होगी बारिश के साथ...एक और विक्षोभ सक्रिय; अचानक से बढ़ी गलन

Thu, 29 Jan 2026 09:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक से तीन फरवरी तक बारिश के आसार हैं। पछुआ हवाओं से तापमान गिरा है और कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुईं जिससे ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ से सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है।  मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे एक से तीन फरवरी के दाैरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश की संभावना बनेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया किअगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 

बृहस्पतिवार को आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पहुंच गई। वहीं फर्रूखाबाद में 20 मी और बरेली में 40 मी दृश्यता दर्ज हुई। 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सोनभद्र का चुर्क सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें