फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पश्चिम यूपी में हुई बारिश से बदला मौसम, इन जिलों में बुधवार को बरसात का पूर्वानुमान, पड़ सकता है कोहरा

Wed, 05 Feb 2025 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Winter in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। मंगलवार को पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 
 
विज्ञापन
यूपी में बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बरेली, अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, लखीमपुर आदि में हल्की बूंदाबादी हुई। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत तराई के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी से उत्तरी पछुआ हो जाएगी। 20 से 30 किमी की तेज रफ्तार ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार से अगले दो दिन तक दिन व रात दोनों के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।

बुधवार को प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। बृहस्पतिवार के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बृहस्पतिवार से 20 से 30 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात के पारे में मामूली गिरावट के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें