फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के आठ जिलों में बुधवार को सवैतनिक अवकाश, एक जिले में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश

Wed, 05 Feb 2025 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Elections in UP: प्रदेश के आठ जिलों के सरकारी कर्मचारियों को दिल्ली चुनावों में वोट डालने के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। मिल्कीपुर सीट में होने वाले चुनाव के लिए अयोध्या में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा
विज्ञापन
अयोध्या जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के मतदाता कर्मचारियों के लिए बुधवार को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद की भांति पास के जिलों बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली तथा मेरठ में कार्यरत मतदाताओं को भी सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह आदेश सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

अयोध्या में बुधवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले के कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को कचहरी में भी अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि आवासीय परिसर के साथ जिले के संबद्ध कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


मतदाता पर्ची न होने पर इन विकल्पों का करें उपयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि उपचुनाव में मतदाताओं को मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। जिन मतदाताओं को किसी कारणवश मतदान पर्ची नहीं मिली है और उनका मतदाता सूची में नाम है तो उसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें