फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : लखनऊ में आज बारिश के आसार, गौतमबुद्ध नगर, बागपत में सबसे अधिक बरसात, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि

Fri, 31 Mar 2023 05:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के जारी बुलेटिन के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 2.7 मिमी बरसात रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
UP Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से जारी बरसात और तेज हवा का दौर शनिवार से अगले दो दिनों के लिए थमेगा। इसके बाद फिर दो दिन तक बारिश व तेज हवा के आसार मौसम विभाग जता रहा है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में शाम को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के जारी बुलेटिन के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 2.7 मिमी बरसात रिकार्ड हुई है। इसमें सर्वाधिक बरसात गौतमबुद्ध नगर में 21 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि बागपत में 16.7 मिमी, मुजफ्फरनगर में 15.9, मेरठ में 14.8 और गाजियाबाद में 14 मिमी पानी बरसा। सिद्धार्थनगर में ओलवृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में ज्यादा बरसात
पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में 5.2 मिमी पानी बरसा। जबकि लखनऊ में 4.2, कानपुर में 3.9, बाराबंकी में 3.4, हरदोई में 2.1 मिमी रहा बारिश का औसत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें