फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मानसून कमजोर पड़ने से बढ़ी तपिश, यू-टर्न के आसार; कल से कई जिलों में फिर होगा बूंदाबांदी का दौर

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम पूरी तरह से गर्म हो गया। मानसून कमजोर पड़ने से दिन में धूप की तपिश तेज हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की बात कही है। 
विज्ञापन
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों समेत ज्यादातर इलाकों में मानसूनी गतिविधियां थम गई हैं। आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने से कई जिलों में तापमान में उछाल आया है और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को प्रदेश के लगभग 16 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्यिसस से अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इस बदलाव के बीच माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हुआ है जिसके असर से बुधवार को यूपी के दक्षिणी इलाकों बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी आदि में छिटपुट बूंदें पड़ने की संभावना है। इसके बाद 25 से 28 सितंबर के बीच दक्षिण से मध्यवर्ती यूपी तक बूंदाबांदी का एक और दाैर देखने को मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड का हिस्सा भी शामिल है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्से में 25 से 28 सितंबर के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें