फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जलशक्ति मंत्री के निर्देश- फील्ड पर जाएं अधिकारी, गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Jun 2025 10:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Water Power Minister: यूपी के जलशक्ति मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि काम में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन की किसी परियोजना में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। गुणवत्ता में कमी मिली तो जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खुद फील्ड पर जाएं और हर परियोजना की गुणवत्ता की जांच करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई करें और शासन को अवगत कराएं।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने मंगलवार को जल निगम कार्यालय में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि बुंदेलखंड और विंध्य में मिशन की परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं। वह खुद बुंदेलखंड के हर गांव में निरीक्षण कर ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति की जमीनी हकीकत जानेंगे। गर्मियों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर किसी गांव में जलापूर्ति बाधित है, तो उसे तुरंत बहाल करें। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें