फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला कार चालक की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल, अनियंत्रित हो गई थी तेज रफ्तार कार

Tue, 03 Jun 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शिया पीजी कॉलेज के सामने हुए एक हादसे में एक अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई व तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर व मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदेयगंज में शिया पीजी कॉलेज के सामने महिला कार चालक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। महिला अपनी मां के साथ कार से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन में करीब 3.30 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली थी। छानबीन में पता चला कि सआदतगंज निवासी तनु गुप्ता अपनी मां रजनी के साथ ब्रिजा कार से जा रही थीं। तेजी और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से कार अनियंत्रित हो गई। कार फुटपाथ से टकराते हुए राहगीरों को टक्कर मारकर आगे एक खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में दो महिलाएं, एक बालक और एक साइकिल सवाल घायल हो गए। सभी को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्वाला देवी मंदिर खदरा निवासी रविंद्र पांडेय (45) की मौत हो गई। वहीं, बांस मंडी भानू टोला निवासी नीरज सोनकर का बेटा दक्ष, एक स्कूटी सवार अज्ञात महिला और बाराबंकी निवासी रामपति घायल हो गईं। स्कूटी सवार महिला और रामपति को मामूली चोट आई थी, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दक्ष का इलाज जारी है।

दुकानों का सामान भी क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार ज्यादा थी। कार की टक्कर से रविंद्र वाहन के नीचे आ गए थे। इसके बाद गाड़ी रोकने की जगह कार की रफ्तार और तेज हो गई। अनियंत्रित कार ने कोचिंग से घर लौट रहे दक्ष को टक्कर मारी फिर सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे दुकानों के बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि शिया पीजी कॉलेज छुट्टी होने के कारण बंद था अन्यथा भीड़भाड़ ज्यादा होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायल दक्ष के पिता सब्जी विक्रेता हैं।
विज्ञापन


रोक देती कार तो बच सकती थी जान
रविंद्र एलआईसी एजेंट का काम करते थे। वह किसी काम से साइकिल से निकले थे। भाई देवेंद्र पांडेय ने बताया कि गलत ढंग से कार चला रही महिला ने उनके भाई को पीछे से टक्कर मारी थी। रविंद्र साइकिल समेत कार में फंस गए थे। इसके बाद भी महिला ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 100 से 150 मीटर तक तक वह उन्हें घसीटते हुए लेकर गई। देवेंद्र का आरोप है कि अगर टक्कर लगते ही महिला ने कार रोक दी होती तो उनके भाई की जान बच सकती थी। रविंद्र के परिवार में पत्नी सरोज, बेटा अंकित और बेटी अक्षया हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें