फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Vidhanmandal session: 23 सितंबर तक चलेगा विधानमंडल का मानसून सत्र, कार्यक्रम जारी

Sun, 11 Sep 2022 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल सत्र के मानसून सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आगामी सत्र में महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विवि (संशोधन) व इंटरमीडिएट शिक्षा संशोधन अध्यादेश पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 से 23 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा और विधान परिषद की ओर से मानसून सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


19 सितंबर को मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। 20 सितंबर को औपचारिक कार्य के साथ अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 21 से 23 सितंबर तक विधायी कार्य के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

सत्र के दौरान महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2022, इंटरमीडिएट शिक्षा संशोधन अध्यादेश 2022 और सामान्य भविष्य निधि (उप्र.) नियमावली 1985-नियम 12 (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) अध्यादेश को सदन में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र से पहले होगी फायर मॉक ड्रिल
विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले आग लगने पर नियंत्रण और बचाव की मॉक ड्रिल होगी। विधानसभा के अपर पुलिस आयुक्त दिगंबर कुशवाहा ने अग्निसुरक्षा के लिहाज से विधान भवन के साथ लोक भवन, लाल बहादुर शास्त्री भवन, बापू भवन, विकास भवन और योजना भवन में स्थापित अग्निसुरक्षा उपकरणों, स्मोक डिटेक्टर, हूटर, फायर हाइड्रेंट और अन्य उपकरणों की जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अग्निशमन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए समुचित सतर्कता बरतने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें