विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें सभी दलों में सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, राज्य सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों द्वारा हंगामा करने के आसार हैं।