फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के बयान पर बवाल: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास, कार्यवाही स्थगित

Thu, 19 Dec 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच अनुपूरक बजट पास कर लिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच होती रही।

सपा सदस्य जय भीम और बाबा साहेब का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे हैं।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने और अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है पर ये सरकार तानाशाही तरीके से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी विधानमंडल की कार्यवाही का आज चौथा दिन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें