फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में दिखे मौसम के अलग-अलग रंग, वैज्ञानिकों ने बताए कारण; 36 जिलों में आंधी का अलर्ट

Tue, 09 Jun 2026 08:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर है, जबकि कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण आगामी दिनों में बदलाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं प्रदेश के तराई और अन्य कुछ इलाकों में आंधी, बदली और गरज चमक का मौसम है। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के लगभग ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे। बांदा, प्रयागराज, झांसी, मेरठ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। साथ ही तराई समेत 36 अन्य जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 
सिटी  तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बांदा 45
प्रयागराज 44.6
झांसी 44.4
कानपुर 43.9
वाराणसी 43.6
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें