गोमतीनगर सहारनपुर एक्सप्रेस (26504) के चेयरकार में नौ, दस व 11 दिसंबर को 362, 397, 394 सीटें एवं एग्जीक्यूटिव में 33, 33 व 34 सीटें रिक्त हैं। चेयरकार का किराया 1460 रुपये एवं एग्जीक्यूटिव का 2685 रुपये है। सहारनपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस (26503) में एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2750 रुपये एवं चेयरकार का 1530 रुपये चल रहा है। नौ, दस व 11 दिसंबर को एग्जीक्यूटिव में तीनों दिन 41 सीटें एवं चेयरकार में 414, 420, 420 सीटें खाली हैं। चेयरकार में कैटरिंग चार्ज 307 रुपये व एग्जीक्यूटिव में 433 रुपये है, जो किराये में शामिल है।
सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस एक महीने बाद पटरी पर उतर रही है। सूत्र बताते हैं कि पहले ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से सुबह चलाने की तैयारी थी, लेकिन सुबह देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन होने एवं सहारनपुर से सुबह ट्रेन चलाने की मांग को देखते हुए इसमें बदलाव का निर्णय लिया गया। ट्रेन का संचालन गोमतीनगर से करने के लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर हुई माथापच्ची के कारण देरी हुई।