फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में पार्किंग फुल होने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा अमेरिकी विमान; 24 घंटे बाद हो सका रवाना

Mon, 14 Sep 2026 10:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

American plane landed in Lucknow: एजुकेशनल टूर पर आगरा जा रही नैट जियो की टीम में 52 यात्री थे। नैट जियो का विमान दोपहर एक बजे आगरा के लिए रवाना हुआ। 12 यात्रियों ने विमान से वापसी की।
विज्ञापन
लखनऊ उतरा अमेरिकी विमान। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठमांडू से आगरा जा रहे अमरीकी जहाज को रविवार को आगरा में पार्किंग फुल होने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान नेशनल जियोग्राफिक (नैट जियो) का था जिसमें 52 यात्री थे। करीब 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर विमान आगरा रवाना किया गया। विमान से 12 यात्री वापस गए जबकि शेष सड़क मार्ग से आगरा गए।

विज्ञापन


मामला चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है। रविवार को अमरीकी विमान आईसीई-1214 नेपाल की राजधानी काठमांडू से आगरा के लिए रवाना हुआ। विमान आगरा हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो पता चला कि वहां पार्किंग की जगह नहीं है। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सूचित किया गया। एटीसी ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया।

रविवार सुबह 11:50 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान को 102 नंबर स्टैंड पर खड़ा कराया गया। विमान में कुल 52 यात्री थे। यात्रियों में महिलाएं भी थीं। टीम एजुकेशनल टूर पर आगरा जा रही थी। वहीं सोमवार दोपहर करीब पाैने एक बजे विमान को आगरा रवाना किया गया। नैट जियो टीम का लग्जरी चार्टर्ड विमान बोइंग बी-757 था। इसमें यात्रियों के लिए रूम, केबिन वगैरह की सुविधा होती है।
विज्ञापन


आगरा एक्सप्रेसवे से रवाना हुए 40 यात्री
एजुकेशनल टूर पर आगरा जा रही नैट जियो की टीम में 52 यात्री थे। नैट जियो का विमान दोपहर एक बजे आगरा के लिए रवाना हुआ। 12 यात्रियों ने विमान से वापसी की। इससे पूर्व 40 यात्री आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते लग्जरी बस से आगरा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें