मुख्यमंत्री ने शहीदों, स्वाधीनता संग्राम सेनानियों व अन्य महापुरुषों के नाम पर वन-वाटिका स्थापित करने पर जोर दिया। नदियों और हाइवे आदि के किनारे भी पौधे लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष अयोध्या में रामायणकालीन पौधे लगाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि 30 मई तक अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। बैठक के दौरान वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को शेखा झील पक्षी विहार अलीगढ़ के रामसर साइट घोषित किए जाने का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।