फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी डीजीपी बोले- नवचयनित सिपाहियों को दें महाकुंभ जैसा प्रशिक्षण, बेहतर अनुशासन व व्यवहार करना सिखाएं

Mon, 16 Jun 2025 10:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी डीजीपी ने बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए बिहेवियरल ट्रेनिंग प्रोग्राम की कार्यशाला को संबोधित किया और कहा कि नवचयनित सिपाहियों को बेहतर अनुशासन व व्यवहार करना सिखाया जाए।
विज्ञापन
कार्यशाला में यूपी डीजीपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि नवचयनित 60244 सिपाहियों को महाकुंभ में पुलिस के व्यवहार जैसा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। बीते 25-30 वर्षों में पुलिस के व्यवहार में सार्थक परिवर्तन आया है। इंडक्शन ट्रेनिंग का प्रभाव प्रशिक्षुओं के पूरे कॅरिअर पर पड़ता है। नवचयनित सिपाहियों को यूनिफार्म, ऑडियो विजुअल कंटेंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए।

विज्ञापन


डीजीपी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से बिहेवियरल ट्रेनिंग प्रोग्राम की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवचयनित सिपाहियों का प्रशिक्षण सुनहरा अवसर है, जिसका हमें समुचित उपयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण में मिली सीख और फील्ड के व्यावहारिक अनुभव में संतुलन स्थापित करना चाहिए। पुलिस की बिहेवियरल ट्रेनिंग और कम्युनिकेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाकुंभ में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार निरंतर प्रशिक्षण, ब्रीफिंग एवं काउंसिलिंग से संभव हो पाया।

ये भी पढ़ें - यूपी: आज से खुले प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, लगातार मांग के बाद बदला गया समय; अब इस समय होगी छुट्टी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सात साल के बाद प्राइमरी स्कूलों में जिलों के अंदर होंगे अध्यापकों के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन


डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने कहा कि नवनियुक्त रिक्रूट सिपाहियों के प्रशिक्षण को उच्च कोटि का बनाने के दृष्टिगत आधारभूत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आई गॉट पोर्टल को शामिल किया गया है। प्रशिक्षुओं को पोर्टल पर उपलब्ध दो कोर्सेज को पूरा करना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। एडीजी पीटीएस उन्नाव नवनीत सिकेरा ने बताया कि उनके द्वारा 32 पीटीआई को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर हेल्थ कोच बनाया गया है, जो प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करेंगे।

क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) भारत सरकार के माध्यम से पांच दिवसीय सद्व्यवहार (सॉफ्ट स्किल) कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से लीड ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर सीबीसी के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम, एडीजी प्रशिक्षण बीडी पॉल्सन एवं आईजी चंद्र प्रकाश उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें