फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होमगार्ड के 13 जिला कमांडेंट इधर से उधर, राज्य कर विभाग के 31 अधिकारियों का तबादला

Mon, 16 Jun 2025 10:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में होमगार्ड के 13 जिला कमांडेंट व राज्य कर विभाग के 31 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड संगठन के 13 जिला कमांडेंट का रविवार देर रात तबादला कर दिया गया। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा को बाराबंकी से उन्नाव, अंतिम कुमार सिंह को बस्ती से अंबेडकरनगर, विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर से बाराबंकी, सतीश कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से श्रावस्ती भेजा गया है।

विज्ञापन


इसी तरह रमेश कुमार को शाहजहांपुर से बदायूं, रमाकांत पाठक को बदायूं से लखीमपुर खीरी, रविशंकर त्रिवेदी को इटावा से शाहजहांपुर, अंकिता श्रीवास्तव को पीलीभीत से मुजफ्फरनगर, दिनेश कुमार पांडेय को लखीमपुर खीरी से कासगंज, विंध्याचल पाठक को महराजगंज से मिर्जापुर, हरिशंकर चौधरी को हमीरपुर से झांसी, अजय सिंह राणा को महोबा से इटावा और कासगंज के जिला कमांडेंट अजय कुमार सिंह को पीलीभीत भेजा गया है।

राज्य कर विभाग के 31 अधिकारियों का तबादला
शासन ने राज्यकर विभाग में 31 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड-1 लखनऊ द्वितीय राजेश कुमार पांडेय को प्रयागराज भेजा गया है। संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) रेंज बी लखनऊ देवेंद्र सिंह द्वितीय को कानपुर स्थानांतरित किया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 श्याम सुंदर तिवारी को अलीगढ़ से गोंडा तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें