फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिवहन मंत्रालय का फैसला, 31 जनवरी से 15 फरवरी के बीच समाप्त हुए ड्राइविंग लाइसेंस 29 तक रहेंगे वैध

Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सारथी पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते इस अवधि में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाए थे। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने लोगों को राहत दी है। उनके ड्राइविंग लाइसेंस 29 फरवरी तक वैध माने जाएंगे। 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए आवेदकों का टेस्ट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्रालय ने एक बड़ी राहत दी है। जिनके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता 31 जनवरी से 15 फरवरी के समाप्त हो गई और वह बन नहीं सके वह 29 फरवरी तक वैद्य माने जाएंगे। इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो परिवहन विभाग का सारथी पोर्टल तकनीक गड़बड़ियों के कारण समय से अपने लर्निंग या परमानेंट लाइसेंस नहीं बनवा सके थे।

विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 जनवरी से 12 फरवरी तक सारथी पोर्टल गड़बड़ रहा। जिससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जिनके लाइसेंस की वैधता अवधि इस बीच समाप्त हो गई थी नए बन नहीं सके थे वह लोग परेशाान थे। 

इसको देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि जो लाइसेंस 31 जनवरी से 12 फरवरी के बीच समाप्त हो गए थे वह अब 29 फरवरी तक वैद्य माने जाएंगे। उनसे कोई पेनाल्टी भी नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें