फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक शिक्षकों का तबादला, आवंटन के बाद जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों को चेतावनी; होगी कार्रवाई

Wed, 23 Jul 2025 06:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Teacher transfer in UP: यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में जिन अध्यापकों का तबादला हो गया था उनमें से बड़ी संख्या ऐसी है जिन्होंने अब तक जॉइन नहीं किया है। 
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक तबादले। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंधकों की मनमानी जारी है। इस साल पहली बार किसी तरह ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया की गई। लेकिन, अब कॉलेज तबादला पाए शिक्षकों को जॉइन नहीं करा रहे हैं। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान सत्र में ऑनलाइन तबादले किए गए हैं। निदेशालय को सूचना मिली है कि ऑनलाइन तबादले के सापेक्ष तबादला पाने वाले शिक्षकों को प्रबंधतंत्र द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। यह विभागीय आदेश की अवहेलना है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रबंधतंत्र द्वारा शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने में अकारण विवाद पैदा किया जाता है तो उनके खिलाफ विभाग के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

इसके लिए डीआईओएस अपनी संस्तुति संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान शिक्षक के वेतन वितरण की कार्यवाही विभाग के नियमों के अनुसार की जाएगी। साथ ही इसके बारे में विस्तृत सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें