फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक गाय से पैदा होंगे 35 बछड़े

Wed, 17 Sep 2014 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सीईओ डॉ. बलभद्र सिंह यादव ने बताया कि चकगंजरिया फार्म में भ्रूण प्रत्यारोपण के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण और कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया से अच्छी नस्ल के तीन बछड़े और एक बछिया पैदा की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि फार्म में दूध देने में अक्षम हो चुकी 14 गायों में भू्रण प्रत्यारोपण तकनीक से उच्च गुणवत्ता के भू्रण प्रत्यारोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह तकनीक सफल रही तो प्रदेश में दूध उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

साथ ही उच्च गुणवत्ता के सांडों की संख्या में भी वृद्धि होगी। सभी 14 गायों के खान-पान, स्वास्थ्य और उनके रहने के स्थान पर रख-रखाव का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्‍ध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश

डॉ. यादव ने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान की सामान्य प्रक्रिया से सालभर में उच्च गुणवत्ता का एक ही बच्चा उत्पन्न होगा, जबकि भ्रूण प्रत्योरापण तकनीक से उच्च गुणवत्ता की गाय से 30 से 35 बच्चे प्राप्त किए जा सकते हैं।

वर्तमान में पशुपालन विभाग के प्रक्षेत्रों में 14-15 लीटर दूध प्रतिदिन देने वाली साही-वाल गायें हैं। इन गायों के बच्चों की संख्या में वृद्धि की जायेगी, जिससे पशुपालकों को उच्च क्षमता की दूध देने वाली गायें उपलब्ध हो सकें। भू्रण प्रत्यारोपण तकनीक से यह काम आसान होगा।
 
उन्होंने बताया कि पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं को पालने, स्वास्थ्य, कृत्रिम गर्भाधान और भू्रण प्रत्योरापण विधि की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार की विशेष व्यवस्था की गई है।

पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों को पशुपालकों को नई तकनीक की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें