फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन दिवसीय बैंकों की हड़ताल सोमवार से, रविवार को काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया काम

Sun, 27 Sep 2026 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 Bank strike in UP:पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए बैंककर्मी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। लखनऊ की करीब 900 ब्रांच बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
बैंक बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए बैंककर्मी सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसका असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा। लखनऊ की 900 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज बाधित रहेगा।
विज्ञापन


हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हो रही हड़ताल की वजह से बैंकों में ताला लटका रहेगा। ग्राहक खाते से जमा-निकासी नहीं कर सकेंगे। नया खाता खुलवाने, ई-केवाईसी, ऋण संबंधी कार्य और बिलों का भुगतान भी अटकेगा। तीन दिवसीय हड़ताल में लखनऊ में करीब साढ़े सात हजार रुपये लेनदेन प्रभावित होगा।

ग्राहकों के पास भले ही यूपीआई से लेनदेन और एटीएम से निकासी का विकल्प है। मगर इन सुविधाओं पर तय रकम की ही निकासी हो सकती है।
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

 बैंककर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल के चलते आरबीआई के निर्देश पर रविवार को बैंक खोले गए और कामकाज हुआ। बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर काम किया।

नेशनल कॉन्फेडरेशन बैंक इंप्लाइज (एनसीबीई) के महामंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर आईबीए (भारतीय बैंक संघ) ने रविवार को कार्य दिवस घोषित किया था। इसका यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौते के अनुसार अवकाश के दिन (रविवार) को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता, मगर रिजर्व बैंक आपातकालीन परिस्थितियों में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। जिन बैंक कर्मियों को अवकाश के दिन बुलाया गया है। 

उन्हें 200 फीसद की दर से ओवरटाइम का भुगतान और अधिकारियों को डिस्कंफर्ट भत्ता देना होगा। बताया कि केंद्र सरकार के विरोध में बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर या काले कपड़े पहनकर बैंक कार्य किया है। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी सुबह 11 बजे स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर एकत्र होकर सभा एवं प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें