फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दीपक शर्मा नाम के ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 07 Nov 2021 03:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टि्वटर पर दीपक शर्मा नाम के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का ट्वीट किया गया है। इसकी जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

विज्ञापन


ट्विटर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीपक शर्मा नाम से अकाउंट बनाकर गुरुवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इतना ही नहीं इसी ट्विटर अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए है। इन सभी ट्वीट को यूपी 112 के अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की कई टीमें छानबीन में जुटी हैं और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं।

पहले भी कई बार मिल चुकी धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर पहले भी कई बार धमकी के साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किए जा चुके हैं। जिस पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज करने के साथ ही कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा है।
विज्ञापन


ट्विटर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच की कई टीमें छानबीन कर रही हैं। मामले का जल्द ही खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

-पीके तिवारी, डीसीपी (अपराध)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें