फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के इन जिलों में दो दिन होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वज्रपात का भी अलर्ट

Mon, 07 Oct 2024 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in UP: प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच राहत मिलने वाली है। दशहरा के पहले पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। 
 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से अगले दो दिन पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। अक्तूबर की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना होगा। रविवार दोपहर से ही पूर्वांचल के कई जिलों में आसमान में बादलों का डेरा था और हवाओं के असर से मौसम खुशनुमा बना रहा।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से सोमवार से अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 25 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा सबसे गर्म रहा। वहीं मेरठ में 35.9 डिग्री, प्रयागराज में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। गाजीपुर में 21.5 डिग्री और चुर्क व नजीबाबाद में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों के लिए है चेतावनी

बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में वज्रपात की चेतावनी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें