फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होली पर आने से ज्यादा लौटने में हो रही है दिक्कत, ट्रेनें फुल, मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट तीन गुना महंगी

Sat, 23 Mar 2024 07:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

flight on holi: होली पर यूपी आने वाले लोगों को वापसी में मुसीबतें आ रही हैं। ट्रेन करीब-करीब फुल हो चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई के विमानों का किराया सामान्य से तीन गुना तक महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली मनाकर लखनऊ से मुंबई, दिल्ली लौटने की राह आसान नहीं दिख रही है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट की मारामारी चल रही है तो उड़ानें तीन गुनी तक महंगी हो गई हैं। मुंबई की फ्लाइट का टिकट 12,321 और दिल्ली का 11,718 रुपये में मिल रहा है। आम दिनों में लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट का किराया पांच से छह हजार रुपये के बीच रहता है। दिल्ली की उड़ान का किराया आम दिनों में 3500 से चार हजार रुपये रहता है।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से लखनऊ आने वालों का सिलसिला रविवार से शुरू होगा। अनुमान के मुताबिक दिल्ली व मुंबई से 24 हजार लोग पहुंचेंगे। होली के बाद कोलकाता, अहमदाबाद आदि शहरों के यात्रियों की भी भीड़ रहेगी।

लखनऊ से मुंबई की उड़ान का किराया

एयरलाइन      26 मार्च             27 मार्च                  28 मार्च
विज्ञापन

इंडिगो            10,657 रुपये    8,127 रुपये        7,444 रुपये
एयर इंडिया     11,422 रुपये    11,143 रुपये    8,592 रुपये
विस्तारा            10,731 रुपये   12,231 रुपये   9,849 रुपये

लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट का किराया

एयरलाइन        26 मार्च                27 मार्च             28 मार्च
इंडिगो              6,582 रुपये        5,868 रुपये      4,297 रुपये
एयर इंडिया      8,436 रुपये         11,718 रुपये     4,724 रुपये
विस्तारा             2,790 रुपये        8,025 रुपये      4,242 रुपये

समय लेकर निकलें यात्री
होली के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। जवानों की संख्या बढ़ाई गई है तथा कई चरणों में यात्रियों की जांच की जा रही है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने अपील की है कि होली व उसके बाद घर से अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट के लिए निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें