फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश को मिले 10 नए अपर निदेशक मत्स्य, शासन ने जिलों में दी पहली तैनाती

Fri, 11 Jun 2021 02:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित ये अधिकारी दो साल की परिवीक्षा पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश को 10 नए अपर निदेशक मत्स्य मिल गए हैं। शासन ने इनकी जिलों में तैनाती भी कर दी है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित ये अधिकारी दो साल की परिवीक्षा पर रहेंगे। ऋचा चौधरी को मऊ, गिरीश त्रिपाठी को हमीरपुर, आशीष कुमार मौर्या को महाराजगंज तथा अनीता को रामपुर में पहली तैनाती दी गई है। विभा लोहनी को बरेली व पूजा गौतम को अंबेडकरनगर में तैनाती मिली है। 

विज्ञापन


मुक्ता सिंह को सहारनपुर, जितेंद्र कुमार को बहराइच, प्रशांत गंगवार को आगरा तथा डॉ विनोद कुमार वर्मा को बलरामपुर में तैनात किया गया है। इन नवनियुक्त अधिकारियों को 30 दिन के भीतर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को निर्देशित किया गया है। विशेष सचिव मत्स्य कृष्ण कुमार ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें