फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खत्म हुआ सुहावने मौसम का दौर, आज से प्रदेश में यू-टर्न लेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट; कल यहां गिरे थे ओले

Tue, 06 May 2025 11:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मंगलवार से मौसम यू-टर्न ले सकता है। बीते कई दिनों से मौसम में तपिश और लू गायब है। करीब-करीब पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश हुई है। 
विज्ञापन
प्रदेश में आज से बदल सकता है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बादलों की आवाजाही और गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है। सोमवार को तराई वाले जिलों और बुंदेलखंड इलाकों में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने मंगलवार को संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा आदि जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है।गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर में बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे तक की झोंकेदार हवाएं चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 6 मई तक प्रदेश में मौसमी उथल-पुथल के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। मंगलवार के बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा। इससे आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तपिश फिर बढ़ने का अनुमान है। मौसम में बदलाव से अवध क्षेत्र के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर जिलों में आज तेज हवा व बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

आज से यूटर्न ले सकता है मौसम, गर्मी का बढ़ेगा असर

 राजधानी में मंगलवार के बाद गर्मी से राहत का दौर थमने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और उसका सिस्टम कमजोर पड़ने से अब मई की तपिश वाली गर्मी अपना असर दिखाएगी। राजधानी में सोमवार को दोपहर बाद तक बादल छाए रहे। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलीं। महानगर, गोमती नगर, पुराने लखनऊ सहित शहर के कई हिस्सों में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिली। दिन भर धूप-छांव का खेल चला तो उमस भरी गर्मी भी महसूस हुई। शाम को तेज हवाओं से मौसम सुहाना बना रहा।

सोमवार को दिन का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 6 मई के बाद राजधानी में मौसमी परिस्थितियां बदलेंगी। मंगलवार से सिस्टम कमजोर पड़ेगा, गर्म हवाएं और तपिश दोबारा सिर उठाएगी।
 

Weather Forecast: अभी चार दिन और जारी रहेगा आंधी और बारिश का दौर, कल के लिए येलो अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें