फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: पूरा यूपी मानसून की जद में, आज बांदा और चित्रकूट समेत इन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 06 Aug 2026 12:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद बारिश का असर धीमे-धीमे कम होगा। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पांच जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बुंदेलखंड समेत पश्चिमी यूपी के 20 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन 7 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। शुक्रवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतवानी नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश जारी रहने वाली है।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मानसून मेहरबान रहा। बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 150 मिमी वर्षा हमीरपुर में दर्ज की गई। बांदा में 113.2 मिमी और संभल में 112 मिमी बारिश हुई। फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया एवं आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें