फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी, बीएलओ पर पड़ रहा था ज्यादा दबाव

Sun, 30 Nov 2025 12:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे एसआईआर अर्थात मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए एसआईआर कराने की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे एसआईआर अर्थात मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए एसआईआर कराने की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है।  अब एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर हो गई है। एसआईआर की डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाए जाने के बाद अब मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को आएगी। बता दें कि कई जिलों के बीएलओ ने काम के दबाव की शिकायत की थी और कई कर्मचारियों की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन


मुरादाबाद में सुबह बीएलओ ने जान दी
इसके पहले यूपी के मुरादाबाद में 46 वर्षीय सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों को मौके से सुसाइड नोट मिला है। सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को उन्हें बीएलओ बनाया गया था।

ये भी पढ़ें - मोमबत्ती की लौ में जलता भविष्य: विकास की रोशनी से कोसों दूर अन्नीपुर, आज भी बिजली नहीं; बहुएं छोड़ रहीं गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलों पर सुरक्षा का सवाल: रेलिंग तोड़ हवा में लटका टैंकर, बाराबंकी के बाद इस जिले में भी हो सकती थी भयावह घटना


कहा कि एसआईआर का टार्गेट पूरा न होने से बहुत तनाव में हूं। इसलिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर हूं। रविवार की सुबह उनका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें