फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2019 परीक्षा की नई तारीख तय, 16 लाख अभ्यर्थियों को राहत

Tue, 31 Dec 2019 08:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर 8 जनवरी को होगी। अपर मुख्य सचिव, प्राथमिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को टीईटी परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग दोनों की सहमति मिल गई है। उनकी सहमति लेना आवश्यक था, क्योंकि इन्हीं दोनों विभागों के भवनों में यह परीक्षा होनी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को ही आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (Citizenship Act 2019 - CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और बाधित इंटरनेट सेवाओं के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। तब से ही लाखों उम्मीदवारों के मन में ये उत्सुकता था कि अब परीक्षा की नई तारीख क्या होगी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 8, 11 और 19 जनवरी के लिए प्रस्ताव भेजा था लेकिन विभाग इस परीक्षा को जल्द कराना चाह रहा था। ममूमन यह परीक्षा रविवार को ही होती रही है लेकिन इस बार रविवार का इंतजार न करते हुए आठ जनवरी की तारीख को होने की संभावना थी, देर शाम को अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आठ जनवरी को ही परीक्षा कराए जाने की जानकारी दी। टीईटी में प्राथमिक स्तर के लिए 10,83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 समेत कुल 16,56,338 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि जो भी डिग्री कॉलेज इस परीक्षा के तहत तय किए गए हों उन्हें 8 जनवरी को बंद रखा जाए जिससे कि टीईटी परीक्षा कराई जा सके।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, तो क्या

नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शनों के बीच जगह-जगह इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से कई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। नई तारीख जारी होने के बाद विभाग फिर से नए एडमिट कार्ड जारी करेगा। सभी उम्मीदवारों के लिए वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें