कई युवाओं को इसके लिए तैयार किया
उसने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कई युवाओं को इसके लिए तैयार किया है, जो कुछ महत्वपूर्ण लोगों और संस्थानों की रेकी कर रहे हैं। वह कुछ राजनेताओं की हत्या करने और राजनीतिक दलों के कार्यालयों को बम से उड़ाने की योजना बना रहे हैं। उनके निशाने पर सुरक्षा बल भी हैं।
खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये एटीएस को को आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख के बारे में जानकारी मिली जो शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से पाकिस्तान और दुबई के मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सप के जरिये जुड़ा था।
वह उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़कर जिहाद की बातें कर रहा था तथा अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में शामिल होने के लिए उकसा रहा था। उसको शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा भी निर्देश दिए जा रहे थे।
महिला नेता को मारने की साजिश
शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क द्वारा मोहम्मद शेख को ट्रायल के तौर पर एक अन्य राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और हत्या करने का काम सौंपा गया था। इसके लिए मोहम्मद शेख ने खुद 9 एमएम की पिस्टल और कारतूसों का इंतजाम भी कर लिया था। एटीएस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द उसे रिमांड पर लेकर उसके बाकी मंसूबों, आईएसआई के हैंडलर्स और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।