सीएम योगी बोले- दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी; दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोस्ती के नाम पर हिंसा और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर
संविदाकर्मियों को पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : संवाद
लखनऊ में चार संविदा कर्मियों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ में सोमवार को रोडवेज के चार संविदाकर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। चारों बॉटल में पेट्रोल लेकर पहुंचे और खुद पर उड़ेलने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनका कहना है कि हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। एक निजी कंपनी में सभी संविदा चालकों-परिचालकों का विलय किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका
यूपी के उन्नाव के अजगैन कोतवाली इलाके के एक गांव से शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसका अर्धनग्न शव रविवार को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला। किशोरी के गले में कसने के निशान थे और मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर
महिला कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल, पुलिस चौकी के पास मर्डर
मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी।
पढ़ें पूरी खबर
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
Amar Ujala Medhavi Award: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अमर उजाला की सराहना की और मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, जब नकल अध्यादेश आया तो बच्चों ने पढ़ना शुरू किया। यह कल्याण सिंह के समय शुरू हुआ था। उनके पौत्र संदीप सिंह आज मंच पर विराजमान हैं।
हमने यह वादा किया था कि जो बच्चे मेधावी हैं उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी। हम इसको देखेंगे कि यह काम कैसे किया जा रहा है। यदि अभिभावक और गुरुजन अपनी सही जिम्मेदारी का निर्वाहन करें तो बच्चे को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पढ़ें पूरी खबर
बीच सड़क पर उतारा प्यार का भूत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादीशुदा संग इश्क लड़ा रही थी महिला, पत्नी ने ऐसे उतारा प्यार का भूत
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद क्या था। पत्नी इस कदर भड़क गई कि उसने किसी को नहीं देखा। वो पति की प्रेमिका पर टूट पड़ी। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी का जनता दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चे से बोले सीएम- तुम पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चीजें हम पर छोड़ दो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समयसीमा के भीतर हो, विलंब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। सीएम योगी ने कुछ बच्चों से शिक्षा के बारे में भी पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि पढ़ा-लिखा बच्चा ही सशक्त भारत की नींव है।
पढ़ें पूरी खबर