फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: 12 डिग्री तक आया 10 से ज्यादा जिलों का तापमान, इस सप्ताह के लिए अलर्ट जारी; बढ़ेगी ठंड... और कोहरा

Mon, 10 Nov 2025 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: दिन में मौसम जरूर साफ है लेकिन पछुआ हवाओं के चलते रात में न्यूनतम पारे में गिरावट बनी हुई है। 
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ऐसी ठंड नहीं पड़ी है कि लोग ठिठुरने लगें, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की सिहरन और कोहरे ने मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं दिन में खिली हुई धूप लोगों को राहत दे रही है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन से चार दिनों तक यूपी का माैसम ऐसा ही रहने वाला है। कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर पछुआ हवाओं का रुख ऐसे ही बना रहा तो आगामी सप्ताह से ठंड का असर और तेज महसूस होगा।

रविवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र समेत प्रदेश के दस से अधिक जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास दर्ज किया गया। पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही पछुआ हवाओं ने रातों को और ठंडा बना दिया है। सुबह के समय कोहरे की पतली चादर ने दृश्यता को भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावित किया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कोहरा और बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप की मौजूदगी बनी रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें