फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत; दोनों मृतक सीतापुर जिले के

Sun, 09 Nov 2025 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Barabanki road accident: यूपी के बाराबंकी जिले के कुर्सी इलाके में रविवार देर रात एक डंपर की चपेट में आने पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
बाराबंकी में सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर रविवार देर शाम अनवारी गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गईं। कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सीतापुर जिले के महमूदाबाद कस्बा निवासी तंजीम (22 ) और समीर (20), निवासी महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों युवक सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे और लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हालांकि इससे पहले अनवारी गांव निवासी सूरज राठौर ने निजी वाहन से दोनों घायलों को लखनऊ स्थित इंट्रिगल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें