फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आने वाले दो दिनों में पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा, इन जिलों में दृश्यता हुई शून्य; जारी हुई चेतावनी

Sat, 03 Jan 2026 07:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठंड से फिलहाल अभी किसी तरह की राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कोहरे के बीच शनिवार को भी ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। ऐसे में धूप के दर्शन भी मुश्किल से होंगे। प्रदेश में कोहरे की वजह से शनिवार को कई जिलों में सुबह शून्य दृश्यता दर्ज की गई। आने वाले दिनों मेें कोहरा और घना हो सकता है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी और इस दौरान कोहरा भी घना हो सकता है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में सुबह दृश्यता शून्य हो सकती है। उनके अनुसार, फॉग की पहले से बनी परत जब तक नहीं हटेगी, तब तक धूप के आसार कम रहेंगे।

आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार सुबह आगरा, कुशीनगर, कानपुर और फुर्सतगंज में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। जबकि अलीगढ़ व प्रयागराज में दृश्यता 50 मीटर, फतेहगढ़ में 80 मीटर, झांसी और आजमगढ़ में 100 मीटर और राजधानी लखनऊ में 150 मीटर रही। कोहरे और ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग बिना जरूरी काम के घर से निकलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां अत्यधिक घने कोहरे के आसार

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।
 
विज्ञापन

इन जिलों में शीत दिवस की संभावना

यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें