फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुर्वा हवाओं के असर से चढ़ने लगा पारा, 20 दिसंबर तक शीतलहर से रहेगी राहत, अच्छी धूप खिलेगी

Wed, 18 Dec 2024 06:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में पूर्वा हवाओं के असर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम राहत देगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाओं के असर से मौसम ने यू टर्न लिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के सोमवार से मद्धिम पड़ जाने से दिन और रात के तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले चार से पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में खिली धूप और तापमान में हल्की बढ़त से ज्यादातर जगहों पर दिन में गर्माहट का एहसास रहा। पूर्वा हवाओं के असर से पिछले 24  घंटे में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़त देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें - सीएम ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- संसद में फलीस्तीन का..., पढ़ें पांच बड़ी बातें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट, ऊर्जा विभाग को मिले सबसे अधिक 8587 करोड़
विज्ञापन


घने कोहरे की वजह से मंगलवार को सुबह कानपुर और आजमगढ़ में दृश्यता 200 मीटर तो अमेठी, लखनऊ, बहराइच और कुशीनगर की दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई।

मौसम विभाग के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल यूपी में शीतलहर थमी रहेगी। इस बीच नमीयुक्त पुरवाई की वजह से हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं की वजह से तराई व पूर्वाचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। अगले तीन से चार दिनों के लिए शीतलहर से राहत रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें