फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीईटी की अनिवार्यता पर आर या पार के मूड में शिक्षक, 24 नवंबर को दिल्ली कूच; जुटेंगे कई लाख अध्यापक

Thu, 23 Oct 2025 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

TET in UP: यूपी सहित देशभर में टीईटी अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ पूरे देश के शिक्षक एकजुट होने जा रहे हैं। शनिवार से इसको लेकर रणनीति बननी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
टीईटी को लेकर विरोध करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों का विरोध तेज हो रहा है। कई शिक्षक संगठनों के मोर्चे ने 24 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अक्टूबर से देश भर के सभी जिलों में जनसंपर्क और बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चा अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर होने वाले आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। इसमें देश भर के लाखों शिक्षक शामिल होंगे। दिवाली आदि त्यौहार के बाद शिक्षकों ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 25 से 31 अक्टूबर तक पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर मोर्चे में शामिल सभी घटक संगठन शिक्षकों की बैठकें करेंगे।

अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक अनिल यादव ने बताया कि बैठक कर अधिक से अधिक शिक्षकों को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचने के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए स्कूलों में जनसंपर्क भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की दिल्ली जाने वालों की संख्या और तैयारी की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को 10 नवंबर तक सभी प्रदेशों द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के आदेश के खिलाफ शिक्षकों को आंदोलन करना पड़ रहा है। टीईटी लागू होने से उत्तर प्रदेश में लगभग 1,86,000 और देश भर में लगभग 10 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा की मांगें
- केंद्र सरकार टीईटी को अनिवार्य करने के आदेश में संशोधन करे
- शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
- केंद्र सरकार संसद में अध्यादेश लाकर देश के शिक्षकों के हितों की रक्षा करे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें