फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ठंड ने दी दस्तक, बाजारों में सज गए गर्म कपड़े...इस बार युवाओं को भा रही ये डिजाइन

Thu, 23 Oct 2025 06:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ठंड की पूरी तरह से शुरुआत होने से पहले ही बाजारों में इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। अमीनाबद, हजरतगंज, निशातगंज आदि बाजारों में कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
दुकानों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे दिन छोटे हो रहे हैं और सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है, वैसे ही बाजारों का नजारा भी बदलने लगा है। बाजारों में हल्के कपड़ों की जगह गर्म कपड़ों से दुकानें सजने लगी हैं। इस बार युवाओं के लिए स्टाइलिश जैकेट्स और हूडीज की नई रेंज पेश की गई है। वहीं, महिलाएं फैशनेबल शॉल, पोंचू और गर्म टॉप्स पसंद कर रही हैं। 

विज्ञापन


ठंड की पूरी तरह से शुरुआत होने से पहले ही बाजारों में इससे बचने के लिए गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। अमीनाबद, हजरतगंज, निशातगंज आदि बाजारों में इस बार गर्म कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है। निशातगंज सि्थत मॉल में गर्म कपड़ों में कई नए ट्रेंड्स युवाओं और महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

विभिन्न रंगों और डिजाइनों के स्वेटर, जैकेट, स्वेटशर्ट, शॉल और गर्म इनर की भरमार है। इनकी खरीदारी भी शुरू हो गई हैं। युवाओं को स्टाइलिश जैकेट्स और हूडीज आकर्षित पंसद आ रही हैं। बच्चों के लिए रंगीन ऊनी स्वेटर, साथ जैकेट पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए फैशन का क्रेज
जैकेट्स
: लेदर, फर और वूलन जैकेट्स युवाओं को लुभा रही हैं।

स्वेटशर्ट्स : ग्राफिक प्रिंट्स, सिंपल और ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट्स युवाओं को आकिर्षत कर रहे हैं।
शॉल और मफलर : पारंपरिक ऊनी शॉल के साथ-साथ कश्मीरी और पश्मीना के हल्के लेकिन गर्म शॉल भी पसंद किए जा रहे हैं।

शुरुआती कीमत
जैकेट्स
: 1500 रुपये

स्वेटशर्ट्स : 600 रुपये
शॉल और मफलर : 500 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें