फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP t20 League 2024: मेरठ ने किया जीत से आगाज, काशी को हराकर चुकता किया पुराना हिसाब

Mon, 26 Aug 2024 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मेरठ ने काशी के 101 रन के लक्ष्य को मेरठ ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बाएं हाथ के स्पिनर यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले जीशान अंसारी (4-0-18-3) और यश गर्ग (3.2-1-18-3) की फिरकी का जादू और फिर स्वास्विक चिकारा का आतिशी पचासा (26 गेंदों पर 66 रन)। गत वर्ष की उपविजेता मेरठ मावरिक्स ने मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास को सात विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग में शानदार आगाज किया।

विज्ञापन


काशी के 101 रन के लक्ष्य को मेरठ ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बाएं हाथ के स्पिनर यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावरिक्स की टीम बिना किसी दबाव के साथ उतरी। अक्षय दुबे (19) ने स्वास्तिक के साथ धमाकेदार शुरुआत करते हुए छह ओवर में 76 रन जोड़े। अभय के आउट होने के बाद रितुराज शर्मा एक रन के योग पर धनकर की गेंद पर शिवम मावी को कैच दे बैठे। दूसरी ओर स्वास्तिक ने धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए महज 21 गेंदों पर पचासा पूरा किया। वे 26 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। काशी से जसमेर धनकर ने 24 रन देकर दो विकेट लिए।

जीशान और यश की फिरकी में फंसी काशी की टीम
इससे पहले काशी को पहला झटका 13 रन के योग पर लगा, जब कप्तान करन शर्मा आठ रन (14 गेंद) के निजी योग पर यश गर्ग को कैच दे बैठे। अभी टीम के स्कोर में 13 रन ही और जुड़े थे कि दूसरे सलामी बल्लेबाज शिव सिंह पांच रन बनाकर वत्स कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। 26 रन के योग पर काशी को तीसरा झटका लगा। यहां शिवम बंसल एक रन के निजी स्कोर पर यश गर्ग की गेंद पर कप्तान रिंकू को कैच दे बैठे। इसी स्कोर पर प्रिंस यादव खाता खोले बगैर यश गर्ग का दूसरा शिकार बने। इसके बाद लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने अपना जलवा बिखेरा और काशी की टीम की कमर तोड़ दी। देखते ही देखते काशी की पारी 19.2 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। यशवर्धन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 और अल्मास शौकत ने 25 रन का योगदान दिया। मेरठ से लखनऊ के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि वत्स गर्ग ने भी तीन विकेट अपनी झोली में डाले। इसके अलावा विनय कुमार दो विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर
काशी रुद्रांस- 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रन (घनश्याम उपाध्याय 26, अल्मास शौकत 25, शिवम मावी 21, जीशान अंसारी 18 रन तीन विकेट, वत्स गर्ग ने 18 रन देकर तीन विकेट, विजय कुमार 14 पर दो विकेट)।
विज्ञापन


मेरठ मावरिक्स- नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन (स्वास्विक चिकारा 66, अक्षय दुबे 19, जसमेर धनकर 24 पर दो विकेट)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें