फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : स्वामी प्रसाद ने कहा, सपा के इशारे पर कुशवाहा, मौर्य समाज को अपमानित किया गया

Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने कहा कि केशव देव मौर्य के बयान से कुशवाहा और मौर्य समाज में काफी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग इस अपमान का बदला अवश्य लेगा।
विज्ञापन
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के सहयोगी महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर कुशवाहा और मौर्य समाज को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि केशव देव मौर्य के बयान से कुशवाहा और मौर्य समाज में काफी नाराजगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग इस अपमान का बदला अवश्य लेगा।

विज्ञापन


महान दल के केशव देव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि  केशव देव ने मौर्य और राजभर समाज के नेताओं को राजनीतिक जोकर और सर्कस का शेर कहकर अपमानित किया है। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य के विवादित बयान के पीछे सपा मुखिया का समर्थन है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सपा के नेता ओबीसी का राग अलापते हैं लेकिन दूसरी ओर ओबीसी वर्ग को अपमानित करने के लिए साजिश भी रचते हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को महान दल को गठबंधन से बाहर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें