प्रदेश में कोरोनावायरस के 21 नए मरीज मिले हैं जबकि 17 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 269 हो गई है। प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। इन जिलों में अमेठी, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।
बीते 24 घंटे में एक लाख 87 हजार 638 कोविड सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 21 नए मरीज मिले। इसी तरह 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 13 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। अब तक सात करोड़ 21 लाख 45 हजार 554 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में जहां सिर्फ 21 नए मरीज मिले हैं वहीं केरल में 24 घंटे में 29,836 तो महाराष्ट्र में 4,666 नए मरीज पाए गए। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फ़ीसदी और दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.006 फ़ीसदी रही।
उत्तर प्रदेश में एक तरफ सर्वाधिक जांच की जा रही है तो दूसरी तरफ टीकाकरण का ग्राफ भी अन्य राज्यों से अधिक है। यहां अब तक सात करोड़ चार लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें करीब पांच करोड़ 91 लाख से अधिक को पहली डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण एक दूसरी डोज वाले जरूरतमंदों को वरीयता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का ही टीकाकरण हो रहा है