फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में धांधली कराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ 25 लाख के चेक बरामद

Sat, 28 Sep 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व डिवाइस शर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती में धांधली व नकल कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उनके पास से परीक्षा में नकल कराने से संबंधित भारी संख्या में उपकरण, अभिलेख और एक करोड़ 25 लाख रुपये के चेक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान अहमद अली पुत्र मो. आशिक अली, अरुण कुमार यादव उर्फ बिहारी पुत्र मदन जी यादव, संदीप कुमार यादव पुत्र शिवबहादुर यादव, सफीउल्लाह अंसारी पुत्र अनवर अली अंसारी व अमन कुमार सरोज पुत्र राम खेलावन के रूप में हुई है।

अभियुक्तों से बरामद किए गए उपकरणों में सात फुल बांह के शर्ट जिनमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फिट किया हुआ है। जो कि बैटरी व स्पीकर से जुड़ा हुआ है, 15 डिवाइस बैटरी, 37 ईयर फोन, 13 थम्ब इम्प्रेशन अभ्यर्थियों के नाम सहित, सीएमओ इलाहाबाद व लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिवक्ता की दो मोहरें, पांच आधार कार्ड व चार पेन ड्राइव सहित कई उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें