फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खत्म होगा बसंती मौसम, एकदम से चढ़ने जा रहा है प्रदेश का पारा, इन इलाकों में बारिश के आसार

Wed, 27 Mar 2024 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। एक सप्ताह पहले गुलाबी ठंड का एहसास कराने वाली सर्दी एकदम से गायब हो गई है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। 
विज्ञापन
बीते दो दिनों से दिन में हो रही है तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गुलाबी सर्दी के दिन बीत गए हैं। मौसम अब नए रंग दिखा रहा है। बीते दो दिनों की तेज धूप परेशान करने वाली रही। पूरे प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। दिन भर कड़ी धूप और हवा में खुश्की से मार्च महीने में ही लोगों को अप्रैल मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारे में और भी उछाल आने के आसार हैं। मंगलवार को प्रयागराज का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झांसी में यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो दिन तक पारा ऐसे ही बढेगा। 

ईरान के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी से 28 से 30 मार्च के बीच उत्तरी पश्चिमी यूपी के उत्तराखंड से लगे इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके असर से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें