एसीपी साइबर क्राइम सेल विवेक रंजन राय के मुताबिक विशेष सचिव आरवी सिंह ने सोमवार देर शाम को वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की वाॅल पर वीडियो शेयर करने वाले ने उनसे ब्लैकमेलिंग भी की है। वह एक महीने पहले इसकी मौखिक शिकायत किए थे। लेकिन सोमवार देर शाम को उन्होंने लिखित शिकायत की है। जिस पर साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय की टीम पड़ताल कर रही है। शुरूआती पड़ताल में वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल होने के बाद उसे फेसबुक पर शेयर किये जाने की पुष्टि हुई है। विशेष सचिव का वायरल वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।
राजस्थान का गिरोह सक्रिय
साइबर क्राइम सेल की टीम के मुताबिक इस तरह के वीडियो बनाने का गिरोह राजस्थान में सक्रिय रहता है। वह अपने जाल में फंसाने के लिए पहले दोस्ती का आमंत्रण देते हैं। फिर देर रात को चैटिंग करते। कुछ दिनों के बाद अचानक से रात के तीन से चार बजे के बीच नग्न हालात में युवती वीडियो कॉल करती है। जिसे दूसरे मोबाइल के जरिए रिकार्ड कर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते हैं। रकम नहीं मिलती है वीडियो को वायरल कर देते हैं।