फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में फांसी का फंदा लेकर पहुंचे सपाई, बसों की छत पर चढ़े; पुलिस ने पकड़कर ईको गार्डन भेजा

Thu, 30 Jul 2026 09:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में समाजवादी छात्रसभा ने नीट पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारी बसों की छत पर चढ़े और गले में फंदा डालकर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सपा का जमकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित प्रमुख मांगों पर बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्रसभा ने शक्ति प्रदर्शन किया। गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर करीब दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के कारण आंबेडकर पार्क मार्ग लंबे समय तक बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले पाई और बसों में बैठाकर सभी को ईको गार्डन भेज दिया।

विज्ञापन

फंदा लेकर पहुंचे सपाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
समाजवादी छात्र सभा के आह्वान पर लखनऊ विश्वविद्यालय, बीबीएयू  सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र, सपा नेता और समर्थक 1090 चौराहे पर एकत्र हुए।

 

पुलिस पकड़कर ले गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने जनभवन और मुख्यमंत्री आवास तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। तय समय से पहले ही प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
 

सपा का जमकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बसों पर चढ़कर पार्टी का झंडा लहराया। किसी ने सीने पर अखिलेश यादव का टैटू बनवाया था, तो कोई हाथों में बैनर लिए और गले में फंदा डालकर प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सपाई का जमकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आखिरकार पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

सपाई हंगामा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। विश्वविद्यालयों में छात्रों पर होने वाली निष्कासन की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगे।

पुलिस खींचकर ले गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हर साल बढ़ाई जा रही फीस पर रोक लगाई जाए। पेपर लीक की घटनाओं को पूरी तरह बंद किया जाए। मांगें उठा रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज बंद करे।
 

सपाई पर बस पर चढ़ गए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या राम मंदिर से चंदा वसूली (चंदा चोरी) के मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के हित में सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र हितों और शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
 
 

सपा का जमकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
समाजवादी छात्र सभा के इस प्रदर्शन के कारण आंबेडकर पार्क मार्ग, लोहिया पथ और समता मुलक चौराहे तक भारी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के सभी मुख्य गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी को भी बिना वजह रुकने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस उठाकर ले गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
1090 चौराहे पर स्थिति संभालने के लिए हजरतगंज, गोमतीनगर व आसपास के थानों की पुलिस के साथ-साथ पीएसी की टुकड़ियां भी तैनात की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें