फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाद की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, विधानसभा घेरने के लिए बढ़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

Tue, 26 Aug 2025 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fertilizer problem in UP: प्रदेश में चल रहे खाद संकट पर सपा के द्वारा लखनऊ में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हुई। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में किसानों को खाद न मिलने से नाराज सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हजरतगंज में प्रदर्शन किया। हल लेकर विधानभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को बस में लाद कर ईको गार्डन भेज दिया।

विज्ञापन


सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव नवनीत यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता सहकारिता भवन के पास एकत्र हुए थे। वे सब हाथों में हल लेकर विधानभवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें