फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा ने कुशीनगर की कार्यकारिणी भंग की, सिर्फ जिलाध्यक्ष की बच पाई कुर्सी; इसलिए हुआ ये फैसला

Wed, 11 Jun 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Assembly Elections: 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर श्यामलाल पाल ने सपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। ये जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।

विज्ञापन


प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव होगा। पार्टी के आंतरिक पुनर्गठन और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक सपा के अंदर कई दिनों से इस पर चर्चा हो रही थी।

लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद सपा ने पहली बार ये बड़ा कदम उठाया है। कुछ जिलों में विधायक और सांसद ही अध्यक्ष भी थे और संवैधानिक पद पर भी आसीन थे। अब इसमें बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश की नई टीम उनके सियासी फार्मूले पीडीए की तर्ज पर होगी। नई टीम में पिछड़ा, दलित, अल्पसंखयक, आदिवासी के साथ सवर्ण भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें