डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि जिन अपराधों में केवल अदालत में शिकायत का प्रावधान है, वहां प्राथमिकी दर्ज करना गलत है। इससे आरोपी को लाभ मिलता है। मातहतों को निर्देश दिए गए हैं कि एफआईआर दर्ज करने से पहले कानून और अपराध के प्रकार की जांच करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
सपा ने पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। दिबियापुर के गांव बूढ़ादान में उनकी ससुराल है। रुक्मिणी देवी के जरिये सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में कश्यप-निषाद मतदाताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
रुक्मिणी देवी निषाद की पहचान चर्चित दस्यु सुंदरी और बाद में सांसद रहीं फूलन देवी की बड़ी बहन के रूप में रही है जिससे उन्हें जातीय और सामाजिक दोनों स्तरों पर जनाधार बनाने में मदद मिली। बता दें कि फूलन देवी भी सपा के टिकट पर सांसद बनी थीं और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।
रुक्मिणी सपा के लिए चुनावों में काम करती रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के लिए वह काम कर चुकी हैं। अब उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।